उत्तर प्रदेश
Trending

पत्रकार रोहित जायसवाल की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, जांच की प्रगति जानने थाने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष

पत्रकार रोहित जायसवाल की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, जांच की प्रगति जानने थाने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

पत्रकार रोहित जायसवाल की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, जांच की प्रगति जानने थाने पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️

*पट्टी, प्रतापगढ़।* युवा पत्रकार रोहित जायसवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला लगातार चर्चा में है। बुधवार को नगर पंचायत पट्टी के अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल पट्टी कोतवाली पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर अब तक हुई जांच की प्रगति की जानकारी ली।

 

उन्होंने जांच के विभिन्न पहलुओं, अब तक की कार्रवाई और आगे की दिशा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि रोहित की मौत को लेकर क्षेत्र के लोगों के मन में कई सवाल हैं, इसलिए निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच बेहद जरूरी है।

 

अध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। परिवार को न्याय दिलाना और घटना की असली सच्चाई सामने लाना प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस को हर पहलू की गंभीरता से जांच करनी चाहिए, किसी भी तथ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

 

वहीं थाना प्रभारी ने जांच की प्रगति से अवगत कराते हुए भरोसा दिलाया कि सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच हो रही है। तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!