एक सच्ची कलम खामोश हुई, शोक में डूबा पूरा पट्टी*
एक सच्ची कलम खामोश हुई, शोक में डूबा पूरा पट्टी*

*एक सच्ची कलम खामोश हुई, शोक में डूबा पूरा पट्टी*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰
*पट्टी, प्रतापगढ़।* दिवंगत पत्रकार श्री रोहित जायसवाल जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुनकर पूरा क्षेत्र, पत्रकार जगत और समाज मर्माहत है। उनकी कलम हमेशा सच के लिए चली, गरीब और पीड़ित की आवाज़ बनी। आज वह आवाज़ हमेशा के लिए शांत हो गई।
आज उनके आवास पर उत्तर प्रदेश युवा जायसवाल महासभा की टीम पहुँची और शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ पूरा व्यापारी मंडल भी साथ खड़ा है।
शोक व्यक्त करने वालों में मंत्री मोती सिंह जी, नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य *सहित* जुग्गी लाल जायसवाल, व्यापारी नेता रवि गुप्ता, नामित सभासद ओमप्रकाश जायसवाल, गड़वारा भाजपा अध्यक्ष राजाराम वैश्य, अध्यक्ष रामजी जायसवाल, *एडवोकेट रोहित जायसवाल जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़*,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शिव कुमार चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया , जिला पंचायत सदस्य गिरीशचंद्र जायसवाल, सुधीर जायसवाल ( मोदी ), अपना दल नेता जय कौशल , भाजपा नेता मिथिलेश जायसवाल उर्फ ( पप्पू ), पुणे भाजपा उत्तर भारतीय सचिव गुलाब जायसवाल पत्रकार ,अजय जायसवाल पत्रकार, सपा नेता सुरेश जायसवाल, जायसवाल समाज अध्यक्ष श्यामजी जायसवाल, वैश्य सेना अध्यक्ष महेश जायसवाल, रवींद्र जायसवाल पत्रकार , राजकुमार जायसवाल, टिंकू जायसवाल , उमेश जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, अनूप गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल पट्टी, आषीश जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, संजय अग्रहरी, पुष्पराज जायसवाल, समाज के सभी सम्मानित मौजूद रहे।
सभी ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में महासभा परिवार और व्यापारी मंडल हर सुख-दुःख में परिजनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
रोहित जी अपनी सरलता, कर्मठता और समाज के प्रति समर्पण के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
🙏 ॐ शांति! भावभीनी श्रद्धांजलि 🙏😭




