धनतेरस-दीपावली पर आर.एस.पी.डी. पब्लिक स्कूल ने शिक्षकों को दिया उपहार, खिले चेहरे
धनतेरस-दीपावली पर आर.एस.पी.डी. पब्लिक स्कूल ने शिक्षकों को दिया उपहार, खिले चेहरे

*धनतेरस-दीपावली पर आर.एस.पी.डी. पब्लिक स्कूल ने शिक्षकों को दिया उपहार, खिले चेहरे
रिपोर्ट गुलाब जायसवाल
देवभोग न्यूज एक्सप्रेस आपकी आवाज जनता तक*
*पत्तूपुर डेरवा, कुंडा (प्रतापगढ़)।* धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में पत्तूपुर डेरवा, कुंडा स्थित आर.एस.पी.डी. पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं को उपहार भेंट कर दीपावली की खुशियां साझा की गईं। उपहार पाकर शिक्षकों के चेहरे पर मुस्कान खिल उठी और पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि हमारे विद्यालय में सभी त्योहार धूमधाम से मनाए जाते हैं। शिक्षक ही विद्यालय की असली पूंजी हैं, उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
इस अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और अपनत्व का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने सभी शिक्षकों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
*रिपोर्ट:-*
गुलाब जायसवाल ✍️📰




