मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 286 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से हुआ सम्पन्न,*
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 286 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से हुआ सम्पन्न,*

*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत 286 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से हुआ सम्पन्न,*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 160 अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग के 120, सामान्य वर्ग के 03 व 03 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे,

दिनांक 03 नवम्बर 2026 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत राजकीय इण्टर कालेज प्रतापगढ़ के ग्राउण्ड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 286 जोड़ों का विवाह पूरे विधि विधान के साथ भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड कुण्डा, कालाकांकर, लक्ष्मणपुर, संडवा चन्द्रिका एवं मंगरौरा के 160 अनुसूचित वर्ग, पिछड़ा वर्ग के 120, सामान्य वर्ग के 03 व 03 मुस्लिम जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। सभी शादियां अपने रीति रिवाज के अनुसार हुई हिंदू धर्म की शादी वेद मंत्रों के उच्चारण के माध्यम से व मुस्लिम शादियां निकाह के माध्यम से संपन्न की गई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी डा0 राममोहन मीना, एमएलसी अमरपाल मौर्य के प्रतिनिधि राय साहब सिंह, सांसद प्रतिनिधि बी0एल0 पटेल, ज्वाइन्ट मजिस्टेªट अभिषेक सेहरा, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य सहित अन्य अतिथियों ने नव दांपत्य जोड़ों को प्रमाण पत्र का वितरण कर आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर विधायक सदर राजेन्द्र कुमार मौर्य ने सभी जोड़ो को बधाई देते हुये समाज कल्याण विभाग द्वारा किये गये भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की बेटियों को परिणय सूत्र में बांधने का कार्य कर रही है। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का सपना है कि कोई पिता अपने पुत्री की शादी करने से वंचित नहीं रहना चाहिए इसलिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चलाई गई है। यह योजना गरीब, असहाय एवं निर्धन व्यक्तियों के पुत्रियों के जीवन में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने आये हुये अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत एक जोड़े पर सरकार द्वारा 1 लाख रूपये की धनराशि खर्च की जाती है जिसमें 64 हजार रूपये लड़की के खाते में, 21 हजार की सामग्री व 15 हजार रुपए की धनराशि से विवाह कार्यक्रम के आयोजन पर व्यय किए जाते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम में नामित जनपद स्तरीय अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी, समाज कल्याण विभाग से मुन्नीलाल राणा, मनोज कुमार व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सामूहिक रूप से डा0 मो0 अनीस एवं धर्मेन्द्र ओझा द्वारा किया गया।




