उत्तर प्रदेश

रिजर्व पुलिस लाइन्स में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, अपर पुलिस आयुक्त समेत सभी डीसीपी रहे मौजूद*

रिजर्व पुलिस लाइन्स में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, अपर पुलिस आयुक्त समेत सभी डीसीपी रहे मौजूद*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*रिजर्व पुलिस लाइन्स में हुआ भव्य शपथ ग्रहण समारोह, अपर पुलिस आयुक्त समेत सभी डीसीपी रहे मौजूद*

रिपोर्ट* :-प्रशांत दुबे (प्रभात)

*प्रयागराज।* देश के पहले गृह मंत्री ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन्स, कमिश्नरेट प्रयागराज में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने तथा राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त अपराध, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर सहित अन्य सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों और राष्ट्रीय एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!