छत्तीसगढ़

लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली कूच करेंगे युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल

लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली कूच करेंगे युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

लोकतंत्र की रक्षा के लिए दिल्ली कूच करेंगे युवा कांग्रेस नेता गिरीश कुमार बघेल

 

1 नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च में होंगे शामिल, संविधान और मताधिकार की रक्षा का लिया संकल्प

हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट 

रायपुर। लोकतंत्र, संविधान एवं आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जन मार्च में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संयोजक युवा कांग्रेस गिरीश कुमार बघेल शामिल होंगे।

 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जनता के वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली पहचान है। इस अधिकार की रक्षा के लिए युवा कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।

 

बघेल ने कहा कि यह जन मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संविधान की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। देश के युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता लोकतंत्र की आवाज को और मजबूत करेगी।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!