
किसान भाइयों-बहनों के लिए जरूरी अपील: चक्रवात से फसल को हुए नुकसान पर मुआवजे के लिए पटवारी और तहसीलदार को दें आवेदन
चक्रवाती तूफान और बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए किसान भाइयों और बहनों से अपील की जाती है कि वे मुआवजे के लिए जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के पटवारी एवं तहसीलदार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करें।
प्राकृतिक आपदा से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत मुआवजा दिए जाने का प्रावधान है।
ऐसे में जिन किसानों की धान सहित अन्य फसलें तेज आंधी, तूफान और बारिश के कारण प्रभावित हुई हैं, वे अपने खेतों में हुए नुकसान की जानकारी संबंधित पटवारी को दें और नियमानुसार सर्वे एवं क्षति का आकलन कराने की मांग करें।
किसान आवेदन देते समय अपनी फसल और नुकसान से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा आवेदन की पावती अवश्य प्राप्त करें।
किसानों से अपील है कि वे समय रहते आवेदन करें, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का नियमानुसार आकलन कर मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके।




