उत्तर प्रदेश
Trending

10 फीट का खड़ंजायुक्त रास्ता होने का दावा, निर्माण रोकने पहुंची राजस्व टीम का विरोध

10 फीट का खड़ंजायुक्त रास्ता होने का दावा, निर्माण रोकने पहुंची राजस्व टीम का विरोध

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

10 फीट का खड़ंजायुक्त रास्ता होने का दावा, निर्माण रोकने पहुंची राजस्व टीम का विरोध

 

नक्शा उपलब्ध न होने की बात कहकर लौटी टीम, ग्रामीणों ने निष्पक्ष पैमाइश कराने की उठाई मांग

रिपोर्ट: बृजेश कुमार पटेल

कुंडा/प्रतापगढ़। महेशगंज थाना क्षेत्र के धमोहन गांव में रास्ते के विवाद को सुलझाने पहुंची राजस्व टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर करीब 10 फीट चौड़ा खड़ंजायुक्त रास्ता मौजूद होने के बावजूद राजस्व निरीक्षक ने निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दे दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए टीम बिना विवाद का निस्तारण किए लौट गई।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अखिलेश पाण्डेय अपनी पुरानी दीवार का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही त्रिलोकी तिवारी ने रास्ता बंद किए जाने की शिकायत तहसील प्रशासन से करते हुए निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की थी। शिकायत पर एसडीएम कुंडा ने राजस्व निरीक्षक लालता प्रसाद यादव, हल्का लेखपाल कंचन सिंह, लेखपाल उर्मिला सरोज और महेशगंज पुलिस की टीम को मौके पर भेजकर जांच एवं निस्तारण का निर्देश दिया था।मंगलवार दोपहर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची। ग्रामीणों के मुताबिक, मौके पर निरीक्षण के दौरान टीम ने नक्शा उपलब्ध न होने की बात कहते हुए पैमाइश और विवाद के निस्तारण में असमर्थता जताई। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर करीब 10 फीट चौड़ा खड़ंजायुक्त रास्ता मौजूद है। उन्होंने शिकायतकर्ता पर स्वयं मकान बनाकर रास्ता बंद करने का आरोप भी लगाया।ग्रामीणों का कहना है कि जब मौके पर रास्ता मौजूद है तो दीवार का निर्माण रोकने का निर्देश किस आधार पर दिया जा रहा है। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया। विरोध बढ़ता देख राजस्व टीम वापस लौट गई। घटना के बाद गांव में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी बनी हुई है।ग्रामीणों ने मांग की है कि राजस्व अभिलेखों के आधार पर निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करते हुए रास्ते के विवाद का स्थायी समाधान किया जाए।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!