उत्तर प्रदेश

श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह*

श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*श्रीमद्भागवत कथा की कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह*

रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰

*पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के निज निवास पर आयोजित है श्रीमद्भागवत कथा*

प्रतापगढ़। विधानसभा रानीगंज के अंतर्गत नगर पंचायत रानीगंज में मुंगरा बादशाहपुर रोड स्थित पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के निज निवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ शामिल हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।

कार्यक्रम में पूज्य राघवाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

मोती सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा का महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और भक्ति की भावना मजबूत होती है।

 

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!