बरसात में जलभराव से मिलेंगी राहत, जल्द बनेगी 200 मीटर आरसीसी रोड*
बरसात में जलभराव से मिलेंगी राहत, जल्द बनेगी 200 मीटर आरसीसी रोड*

*बरसात में जलभराव से मिलेंगी राहत, जल्द बनेगी 200 मीटर आरसीसी रोड*
(पत्रकार प्रशांत दुबे)
प्रयागराज।
जनपद प्रयागराज के गंगा पार क्षेत्र अंतर्गत तहसील फूलपुर, ब्लाक बहरिया की ग्राम सभा सिसई में वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान हो गया है। सिसई चौराहे पर मुन्ना अंडा की दुकान से अजय मौर्य के स्कूल व ग्रामीण बैंक तक हल्की बारिश में भी पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी होती थी।
इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय भाजपा नेता दिलशाद अहमद कल्लू द्वारा पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया गया था तथा उच्च अधिकारियों से लगातार निवेदन किया गया। इसके परिणामस्वरूप मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराया, जिससे क्षेत्रवासियों को बरसात में जलभराव से बड़ी राहत मिली।
इतना ही नहीं, इसी मार्ग पर 200 मीटर आरसीसी रोड निर्माण का प्रार्थना पत्र अब स्वीकृत हो चुका है। सड़क निर्माण के लिए गिट्टी गिरने का कार्य भी शुरू हो गया है और बहुत जल्द आरसीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
दिलशाद अहमद कल्लू ने कहा कि “मेरे लिए सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। क्षेत्र की जनता की समस्या का समाधान करना मेरी प्राथमिकता है।”
इस कार्य को लेकर बाजार के व्यापारियों व स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने दिलशाद अहमद कल्लू के प्रति आभार व्यक्त किया है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क बनने से न सिर्फ जलभराव की समस्या समाप्त होगी, बल्कि आवागमन भी सुगम होगा और बाजार को नई रफ्तार मिलेगी।




