उत्तर प्रदेशउत्सव

अटल वृक्ष’ का रोपण कर पर्यावरण सेना ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का हरित जन्मदिन

अटल वृक्ष' का रोपण कर पर्यावरण सेना ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का हरित जन्मदिन

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

‘ अटल वृक्ष’ का रोपण कर पर्यावरण सेना ने मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का हरित जन्मदिन

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 101वें जन्म दिवस को पर्यावरण सेना ने हरित संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए सदर ब्लॉक के संसारपुर गांव में ‘अटल वृक्ष’ के रूप में आम का पौधा लगाकर लोगों को जलवायु संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण का संदेश दिया।लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत को विश्व शक्ति के रूप में स्थापित किए जाने के योगदान को याद किया और उन्हें हरित श्रद्धांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर यूनेस्को द्वारा वर्ल्ड वाटर अवार्ड विजेता एवं पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पर्यावरणीय विचारों को आत्मसात करते हुए सभी देश वासियों को पर्यावरण के अनुकूल हरित जीवन जीने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण सेना द्वारा अटल वृक्ष का रोपण कर पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सहेजने का संदेश दिया गया,जिस पर अमल करते हुए पर्यावरण को बचाना होगा।आगे उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली सहित पूरा देश प्रदूषण की चपेट में है इससे निजात पाने के लिए हमें कार्बन उत्सर्जन को रोकने की शुरुआत अपने घर से करनी होगी।
वरिष्ठ पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि पर्यावरण सेना की हरित मुहिम का असर पूरे देश में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।उन्होंने सभी लोगों से इस मुहिम में सहयोग करने की हरित अपील की।
इस मौके पर संगीता देवी,मनोरमा देवी, विद्याधर तिवारी, जैम मिश्रा,गोल्डी मिश्रा एवं नमन कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!