भैया को मारा गया, लाश गोदाम के पास मिली – रोते परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार*
भैया को मारा गया, लाश गोदाम के पास मिली - रोते परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार*

*भैया को मारा गया, लाश गोदाम के पास मिली – रोते परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार*
रिपोर्ट:गुलाब जायसवाल ✍️📰*
*प्रतापगढ़* – जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय भूपति, नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह में पप्पू सरोज की मौत के बाद परिजनों का दर्द कैमरे पर सामने आया है।
परिजनों में सोनी देवी और मंजू समेत परिवार की महिलाएं रोते-बिलखते हुए कह रही हैं कि उनके भैया को मारा गया है। परिजनों के मुताबिक, कल शाम घटना हुई और शव अशोक के गोमटी के पास, जगनारायण सेठ के गोदाम के बगल में मिला।
परिजनों का कहना है कि परिवार के मुखिया छेदीलाल समेत पूरा परिवार इस घटना से टूट गया है। उनका सिर्फ एक ही सवाल है, आखिर पप्पू की मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा है या साजिश, यह जांच से ही साफ होगा।
परिजनों ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौत की असली वजह सामने आनी चाहिए, ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
मौके पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव ने परिजनों को न्याय का भरोसा दिया है।
अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर है, जो मौत का राज खोलेगी।
*




