*थाना कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई – फर्जी फर्मों के नाम पर साइबर ठगी का पैसा घुमाने वाले 2 गिरफ्तार*
*थाना कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फर्जी फर्मों के नाम पर साइबर ठगी का पैसा घुमाने वाले 2 गिरफ्तार*

*थाना कोतवाली देहात पुलिस की बड़ी कार्रवाई – फर्जी फर्मों के नाम पर साइबर ठगी का पैसा घुमाने वाले 2 गिरफ्तार*
ऋषिकेश पांडे य कि रिपोर्ट
प्रतापगढ़ पुलिस ने साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने फर्जी फर्मों के नाम पर करंट और कॉर्पोरेट खाते खुलवाकर देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग फ्रॉड और साइबर ठगी की रकम की हेराफेरी करने वाले गिरोह के 2 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी भोले-भाले लोगों के दस्तावेजों से फर्जी फर्में बनाकर बैंकों में खाते खुलवाते थे। इन्हीं खातों में साइबर ठगी, ऑनलाइन गेमिंग और फर्जी ट्रेडिंग के जरिए ठगी गई रकम मंगाई जाती थी और फिर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर हेराफेरी की जाती थी।
इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से फर्जी फर्मों के दस्तावेज, चेकबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल बरामद हुए हैं।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। *रिपोर्ट:-R. K. पांडेय*




