गरियाबंद
Trending

भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आदर्श वाहन चालक संघ छुरा द्वारा इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती को धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आदर्श वाहन चालक संघ छुरा द्वारा इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती को धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर आदर्श वाहन चालक संघ छुरा द्वारा इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती को धूमधाम और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

आगामी 17 सितंबर 2026, गुरुवार को छुरा के बस स्टैंड परिसर में दिनभर धार्मिक आयोजन और रात में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर संघ के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह होगी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापना

विश्वकर्मा जयंती के दिन गुरुवार की सुबह बस स्टैंड परिसर में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा विधिवत स्थापित की जाएगी। इसके बाद विशेष पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वाहन चालक संघ से जुड़े सदस्यों के साथ नगरवासी भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना करेंगे।

भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, तकनीक और कर्म के देवता के रूप में पूजा जाता है। यही वजह है कि वाहन चालकों सहित विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों के लिए विश्वकर्मा जयंती का विशेष महत्व है।

रात 9 बजे गूंजेगा लोक संगीत का रंग

दिनभर धार्मिक माहौल के बाद गुरुवार की रात छुरा बस स्टैंड में रात 9 बजे से भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में रायपुर की प्रसिद्ध ‘लोक झांझर’ टीम द्वारा ‘ब्लैक डायमंड नाइट’ की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की शानदार प्रस्तुतियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। मंच पर कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

लोकगायक धनश्याम महानंद और लोक गायिका गीता नाग रहेंगी आकर्षण

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक धनश्याम महानंद तथा लोक गायिका गीता नाग सहित लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

आयोजन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है और बड़ी संख्या में नगरवासियों के कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

विश्वकर्मा जयंती केवल पर्व नहीं, कर्म और संस्कृति का उत्सव’

आदर्श वाहन चालक संघ के संरक्षक मानसिंग निषाद ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विश्वकर्मा जयंती के आयोजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि संघ द्वारा धार्मिक आस्था के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की लोककला और संस्कृति को मंच देने का प्रयास किया जा रहा है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!