उत्तर प्रदेश
Trending

जरूरतमंद परिवारों की मदद को आगे आया बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट ग्रुप परिवार*

जरूरतमंद परिवारों की मदद को आगे आया बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट ग्रुप परिवार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*जरूरतमंद परिवारों की मदद को आगे आया बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट ग्रुप परिवार*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट 

प्रतापगढ़। सामाजिक संस्था बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट ग्रुप परिवार की ओर से जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामाजिक मुहिम चलाई गई।

संचालक अनूप ओझा की अध्यक्षता में आयोजित मुहिम ‘एक और, मदद-दो’ के तहत दो जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

 

रानीगंज तहसील क्षेत्र के पंडितपुर, हरिनाहपुर निवासी रिंकी मिश्रा को जर्जर मकान के स्थान पर नया मकान बनवाने के लिए 1,01,111 रुपये की सहायता दी गई।

उनकी चार पिता-विहीन बेटियों के भविष्य के लिए पांच-पांच हजार रुपये की चार एफडी भी बनाकर दी गईं।

इसी क्रम में हरिनाहारपुर निवासी स्व. इन्द्रकांत की पुत्री दिव्यांग सोनाली को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 42,500 रुपये की बैटरी चालित थ्री-व्हीलर मोटरसाइकिल और 11,111 रुपये नकद दिए गए।

सहायता राशि उपलब्ध कराने और वितरण में एडमिन पैनल टीम के जगदीश पाण्डेय, प्रेमनाथ पाण्डेय, रवि तिवारी और दिनकर मिश्रा के साथ रजनीश मिश्रा एडवोकेट (हाईकोर्ट), अंबरीष ओझा एडवोकेट (बीडीसी), वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी, दीपक मिश्रा, मनीष मिश्रा, कृष्णकुमार ओझा (रामू), सुबास मिश्रा, सतीश ओझा (बीडीसी), अखिलेश ओझा एडवोकेट, देवेन्द्र पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, जितेन्द्र बाहुबली, संजय पाण्डेय (पत्रकार), विमल पाण्डेय, सुनील पाण्डेय (नेता) और राहुल पाण्डेय शामिल रहे। परिवार की ओर से इसे चौथी सामाजिक मुहिम बताया गया।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!