
*अपना दल एस की मासिक बैठक संपन्न*

(*पत्रकार प्रशांत दुबे*)

*प्रतापगढ़* – अपना दल एस की मासिक बैठक एस आर टावर में जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव संजय राज पटेल और बृजेश पटेल द्वारा किया गया।
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि राजेंद्र पाल राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा स्तर से लेकर हर बूथ पर मजबूत एवं समर्पित टीमों का गठन किया गया है।
विशिष्ट अतिथि जीतलाल पटेल जी ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव समीप है और जो भी कार्यकर्ता साथी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की तैयारी करनी होगी।
अपना दल एस जिला अध्यक्ष राज कुमार पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय अपना दल का होगा और बहन जी को मुख्य मंत्री बनाने का सपना निश्चित रूप से सफल होगा।
बैठक में नये साथियों को पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण कराई गई, जिनमें गया प्रसाद तिवारी, विनोद पटेल, कृष्ण कुमार उमर वैश्य, रोहित सिंह शामिल हैं।
*कार्यक्रम में मुख्य अतिथि* राजेंद्र पाल राष्ट्रीय सलाहकार सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड , *विशिष्ट* *अतिथि* जीत लाल पटेल विधायक विश्वनाथ गंज, डॉ० अमित पटेल, परमानंद मिश्र, बादल पटेल, मिथिलेश सिंह पटेल, विजय सिंह, मुस्ताक अहमद, जितेंद्र पटेल ,की गरिमामय उपस्थिति रही।
बैठक में मुख्य श्रवण पटेल, लालमणि, प्रमोद पटेल, श्रवण शुक्ला राम अचल वर्मा, उद्यम सिंह यादव, बलवंत पटेल, भईया राम वर्मा, कृष्ण कुमार, शिवम् शर्मा, त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, राज बहादुर पटेल, महेश पटेल, रवि वर्मा, विनोद, जगत बहादुर, रमर जीत पटेल, दशा राम पटेल सभासद, जगदीश पासी, दिलीप रणजीत पटेल, श्री राम वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, देव नारायण पटेल, रामखेलावन, राम सुमेर, दिग्विजय पटेल, राजेंद्र कुमार सरोज, शिव जी पाल, किरण पटेल *महिला मंच* अध्यक्ष, पिंकी पटेल, आशा देवी, रामचंद्र पटेल, अभिषेक प्रताप, आशीष पटेल, विजय, ज्ञान प्रकाश, शिव शंकर यादव, वैशाली, अनीता रानी, केशव राज, राजकुमारी, सुनीता मौर्या, करमा गुप्ता, चंद्र भान पटेल, दीपक पटेल, मनोज कुमार, गोविंद कुमार, अनार काली, कंचन, उर्मिला, हवन गुप्ता, गया प्रसाद तिवारी, सचिव, संजीव गहलौत जिला मीडिया प्रभारी अपना दल एस, आदि लोग मौजूद रहे।




