उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में 1155 जोड़ों की शादी कराएगी सरकार, चार चरणों में होंगे सामूहिक विवाह – तारीखों का ऐलान*

प्रतापगढ़ में 1155 जोड़ों की शादी कराएगी सरकार, चार चरणों में होंगे सामूहिक विवाह - तारीखों का ऐलान*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़ में 1155 जोड़ों की शादी कराएगी सरकार, चार चरणों में होंगे सामूहिक विवाह – तारीखों का ऐलान*

 

रिपोर्ट:- ऋषिकेश पांडे

*प्रतापगढ़।* मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 1155 जोड़ों के विवाह की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया कि सभी विवाह कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होंगे।

 

विवाह समारोह चार चरणों में होगा। 3 नवंबर को कुण्डा, कालाकांकर, लक्ष्मणपुर, संडवा चंद्रिका और मंगरौरा के 310 जोड़े, 6 नवंबर को बाबागंज, बिहार, संग्रामगढ़, मानधाता व सदर के 310 जोड़े, 16 नवंबर को देवसरा, बेलखरनाथ धाम, लालगंज व शिवगढ़ के 248 जोड़े तथा 19 नवंबर को पट्टी, गौरा, सांगीपुर व नगर पंचायतों के 287 जोड़ों का विवाह होगा।

 

डीएम ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, सुरक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। लाभार्थियों को आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!