32 लाख की ठगी का पर्दाफाश! फर्जी नियुक्ति पत्र गैंग का सरगना चढ़ा कोहंडौर पुलिस के हत्थे – अमेठी से दबोचा*
32 लाख की ठगी का पर्दाफाश! फर्जी नियुक्ति पत्र गैंग का सरगना चढ़ा कोहंडौर पुलिस के हत्थे - अमेठी से दबोचा*

*32 लाख की ठगी का पर्दाफाश! फर्जी नियुक्ति पत्र गैंग का सरगना चढ़ा कोहंडौर पुलिस के हत्थे – अमेठी से दबोचा*
रिपोर्ट: गुलाब जायसवाल ✍️📰*
प्रतापगढ़ । हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी की नौकरी और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर 32 लाख 39 हजार रुपये की ठगी करने वाले शातिर ठग को कोहंडौर पुलिस ने अमेठी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
कोहंडौर पुलिस ने धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करने के मामले में वांछित चल रहे शातिर ठग को अमेठी से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक… कोहंडौर थाना क्षेत्र के पूरे मणिकंठ गांव निवासी राजकुमार पुत्र राम निहोर ने 10 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि… अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर भारामल का पुरवा निवासी बृजलाल कोरी ने हाईकोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर उसे थमा दिया… और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर 18 लाख 10 हजार से लेकर 32 लाख 39 हजार 420 रुपये तक की ठगी कर ली।
जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी… जिसके बाद कोहंडौर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 201/2026, धारा 419, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया… इसी क्रम में थाना कोहंडौर के सब इंस्पेक्टर बृजेश कुमार ने हमराही कांस्टेबल विपिन कनौजिया के साथ मुखबिर की सटीक सूचना पर 3 नवंबर को अमेठी के भादा स्थित राज रेस्टोरेंट के बगल वाली चाय की दुकान से आरोपी बृजलाल कोरी पुत्र स्वर्गीय जंगली कोरी को धर दबोचा।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है… और ये पता लगाने में जुटी है कि इस फर्जी नियुक्ति पत्र गैंग में और कितने लोग शामिल हैं।



