E-Paperhttps://deobhognewsexpress.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedउत्तर प्रदेश

81-B फ्लाईओवर निर्माण से जनता बेहाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने DM को सौंपा ज्ञापन*

81-B फ्लाईओवर निर्माण से जनता बेहाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने DM को सौंपा ज्ञापन*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*81-B फ्लाईओवर निर्माण से जनता बेहाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने DM को सौंपा ज्ञापन*

आर के पांडेय कि रिपोर्ट 

*प्रतापगढ़।* नया माल गोदाम रोड पर निर्माणाधीन 81-B फ्लाईओवर से प्रभावित व्यापारियों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपा।

डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि फ्लाईओवर का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, जिससे आवागमन बाधित है। सड़क पर जाम, बारिश में कीचड़ और जलभराव से व्यापारियों का कारोबार ठप हो रहा है और लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

उन्होंने मांग की कि निर्माण की वर्तमान स्थिति और पूरा होने की समय-सीमा सार्वजनिक की जाए, प्रभावित परिवारों की समस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान हो और आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

उन्होंने कहा कि विकास जनहित के लिए है, लेकिन विकास के दौरान जनता को परेशानी न हो, यह प्रशासन की जिम्मेदारी है।

जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रशांत सिंह प्रिंशु, विजय मिश्रा, अशोक द्विवेदी, मो. नफीस खान, आशीष शुक्ल सहित व्यापारी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। *रिपोर्ट* :प्रतापगढ़ ब्यूरो। R.K. पांडेय

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!