Uncategorized
डोंगरीगुड़ा में घर के पास निकला विशालकाय अजगर, लोगों में मची दहशत; वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

गरियाबंद। कदलीमुड़ा डोंगरीगुड़ा गांव में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक घर के पास अचानक विशालकाय अजगर सांप दिखाई दिया। घर के नजदीक अजगर को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई।
अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।