उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ पुलिस का खण्डन: X पर वायरल हुई “सुअर काटने” की सूचना निकली फर्जी, मुकदमा दर्ज*

प्रतापगढ़ पुलिस का खण्डन: X पर वायरल हुई "सुअर काटने" की सूचना निकली फर्जी, मुकदमा दर्ज*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़ पुलिस का खण्डन: X पर वायरल हुई “सुअर काटने” की सूचना निकली फर्जी, मुकदमा दर्ज*

 

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतापगढ़ के थाना सांगीपुर क्षेत्र के ग्राम राजमतीपुर को लेकर एक भ्रामक पोस्ट वायरल हुई थी। पोस्ट में दावा किया गया था कि कांवड़ मार्ग के पास जबरन सुअर काटा जा रहा है।

पुलिस की जांच में क्या निकला?

प्रतापगढ़ पुलिस के अनुसार, सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना सांगीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थलीय जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद पता चला कि X पर प्रसारित की गई सूचना पूर्णतः असत्य, निराधार एवं भ्रामक है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ियों के मार्ग पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।

FIR दर्ज, कानूनी कार्रवाई शुरू

भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सांगीपुर में मु0अ0सं0 183/2026, धारा 353(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। प्रतापगढ़ पुलिस की अपील

प्रतापगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि:

– सोशल मीडिया पर अपुष्ट एवं भ्रामक सूचनाएं प्रसारित न करें

– किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता अवश्य जांच लें

– अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी

 

*नोट:* यह खण्डन प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा 04.08.2026 को जारी किया गया है।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!