गाली देने का विरोध करने पर दंपती और बेटी को पीटा, तीन घायल*
गाली देने का विरोध करने पर दंपती और बेटी को पीटा, तीन घायल*

*गाली देने का विरोध करने पर दंपती और बेटी को पीटा, तीन घायल*
रिपोर्ट:* गुलाब जायसवाल ✍️📰
कुंडा। महेशगंज थाना क्षेत्र के रूमतीपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने दंपती और उनकी बेटी को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव निवासी करमा पत्नी मुकेश कुमार के अनुसार, शुक्रवार की देर रात सिया लक्ष्मणपुर गांव निवासी महेश कुमार उनके घर आया और उनकी बेटियों को गाली देने लगा। विरोध करने पर महेश कुमार, छोटे, सुभाष कुमार और मुन्ना तिवारी ने मुकेश कुमार को जमीन पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी बेटी रोशन के साथ भी मारपीट की गई।
घटना में दंपती और उनकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।
महेशगंज थाना प्रभारी राहुल ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर मिली है।
मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




