उत्तर प्रदेश
Trending

बिना बीमा 8 साल से सड़कों पर दौड़ रही स्कूल बस, बच्चों की जान से खिलवाड़!*

बिना बीमा 8 साल से सड़कों पर दौड़ रही स्कूल बस, बच्चों की जान से खिलवाड़!*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*बिना बीमा 8 साल से सड़कों पर दौड़ रही स्कूल बस, बच्चों की जान से खिलवाड़!*

अनिल  मौर्य 

*प्रतापगढ़।* मांधाता क्षेत्र में संचालित सारा कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल की एक बस की तस्वीर ने परिवहन व्यवस्था की पोल खोल दी है। आरोप है कि जिस पीली बस से रोजाना स्कूली बच्चों को लाया-ले जाया जा रहा है, उसका इंश्योरेंस करीब 8 साल पहले ही खत्म हो चुका है, फिर भी वह बेरोकटोक सड़कों पर दौड़ रही है।

बस के पीछे बड़े अक्षरों में ‘सावधान बच्चे हैं’ लिखा है, लेकिन अगर बिना बीमा के बच्चों को ढोया जा रहा है तो यह सावधानी कैसी? बिना बीमा के वाहन का सड़क पर चलना ही गैरकानूनी है, वह भी जब उसमें दर्जनों मासूम सवार हों।

 

सवाल सिर्फ बीमा का नहीं है। क्या इस बस की फिटनेस वैध है? परमिट है? प्रदूषण प्रमाणपत्र है? चालक के पास वैध लाइसेंस और अनुभव है? क्या बस में फर्स्ट एड, अग्निशमन यंत्र और सीसीटीवी जैसे मानक पूरे हैं?

 

सबसे बड़ा सवाल एआरटीओ विभाग पर है। क्या 8 साल में एक बार भी इस स्कूली बस की चेकिंग नहीं हुई? अगर हुई तो बिना दस्तावेज के इसे कैसे छोड़ा गया?

 

अभिभावकों में इस तस्वीर के बाद आक्रोश है। मांग है कि जिला प्रशासन और एआरटीओ तत्काल बस को सीज कर सभी दस्तावेजों की जांच करे। बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!