*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फरार, घर पर डुगडुगी पिटवाकर कराई कुर्की की उद्घोषणा*
*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फरार, घर पर डुगडुगी पिटवाकर कराई कुर्की की उद्घोषणा*

*नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी फरार, घर पर डुगडुगी पिटवाकर कराई कुर्की की उद्घोषणा*
रिपोर्ट:-अनिल पटेल*
*कुंडा/प्रतापगढ़।* नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में कई माह से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्की की उद्घोषणा कराई।
महेशगंज थाना क्षेत्र के गोगहर गांव निवासी वीरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ महेशगंज थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद आरोपी के नहीं मिलने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की गई है।
शुक्रवार को विवेचक एसआई वंदना वर्मा और एसएसआई नीरज कुशवाहा पुलिस टीम के साथ आरोपी के घर पहुंचे और गांव में डुगडुगी पिटवाकर उद्घोषणा कराई। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार निर्धारित अवधि में आरोपी के हाजिर न होने पर संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।