प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे रमेश सिंह, हुआ जोरदार स्वागत*
प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे रमेश सिंह, हुआ जोरदार स्वागत*

⇐*प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार प्रतापगढ़ पहुंचे रमेश सिंह, हुआ जोरदार स्वागत*
गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं काशी क्षेत्र प्रभारी श्री रमेश सिंह जी के पदभार ग्रहण करने के बाद प्रथम बार प्रतापगढ़ आगमन पर तेजगढ़ में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी, सड़वा चण्डिका तृतीय एवं बड़े भाई श्री विक्रम सिंह, तेजगढ़ द्वारा अपने समर्थकों के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल-मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस दौरान पूरा माहौल भाजपा मय हो गया। कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश युवा जायसवाल महासभा के जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रोहित जायसवाल, अमित मौर्य, बृजेश जायसवाल, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज मिश्रा, अरविंद सिंह, बबलू सिंह चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विक्रम सिंह ने कहा कि श्री रमेश सिंह जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। सभी ने उनके उज्जवल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।




