उत्तर प्रदेश

दो नाम, दो पते, एक ही चेहरा — फर्जी पासपोर्ट का मास्टरमाइंड दिलशाद गिरफ्तार*

दो नाम, दो पते, एक ही चेहरा — फर्जी पासपोर्ट का मास्टरमाइंड दिलशाद गिरफ्तार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*दो नाम, दो पते, एक ही चेहरा — फर्जी पासपोर्ट का मास्टरमाइंड दिलशाद गिरफ्तार*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट 

*प्रतापगढ़।* कुण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो-दो पासपोर्ट बनवाने वाले अभियुक्त दिलशाद अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से मिली शिकायत की जांच में खुलासा हुआ कि दिलशाद अहमद ने नाम, माता-पिता के नाम और पते में हेरफेर करके दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए थे।

पहला पासपोर्ट मुंबई के पते पर और दूसरा पासपोर्ट ग्राम ताजपुर सरियावां, कुण्डा के पते पर जारी कराया गया था, जबकि दोनों में जन्मतिथि एक ही थी।

इस मामले में थाना कुण्डा में धोखाधड़ी, कूटरचना और पासपोर्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय और क्षेत्राधिकारी कुण्डा शिव नारायन वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 अंकित सिंह और का0 शिवम सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर धमैयापुर मोड़ के पास से 37 वर्षीय दिलशाद अहमद पुत्र मोहिद अहमद निवासी ताजपुर सरियावां को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कहां-कहां किया और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!