छोटी दीपावली पर रंजीतपुर गोशाला में दीवाली मिलन समारोह, डीएम सहित अधिकारियों ने की गौ-सेवा*
छोटी दीपावली पर रंजीतपुर गोशाला में दीवाली मिलन समारोह, डीएम सहित अधिकारियों ने की गौ-सेवा*

*छोटी दीपावली पर रंजीतपुर गोशाला में दीवाली मिलन समारोह, डीएम सहित अधिकारियों ने की गौ-सेवा*
पत्रकार :- प्रशांत दुबे (प्रभात)
*प्रतापगढ़।* छोटी दीपावली के शुभ अवसर पर रंजीतपुर चिलबिला बराछा स्थित गोशाला में ‘दीवाली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी *अभिषेक पाण्डेय*, मुख्य विकास अधिकारी *डॉ. राममोहन मीना*, अपर जिलाधिकारी *प्रेमचन्द मौर्य*, मुख्य राजस्व अधिकारी *अजय कुमार तिवारी*, उप जिलाधिकारी सदर *अनुष्का शर्मा*, समाजसेवी *रोशन लाल ऊमरवैश्य* एवं गायिका *डॉ. शिवानी मातनहेलिया* सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

समारोह में अधिकारियों ने गोवंशों को गुड़, फल एवं हरा चारा खिलाकर गौ-सेवा की। गोवंशों के पोषण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए चूनी, चोकर एवं पशु आहार का दान भी किया गया।
इस दौरान अधिकारियों, समाजसेवियों ने गोशाला में संरक्षित गोवंशों के रख-रखाव हेतु स्थापित ‘पशु कल्याण कोष’ में यूपीआई/क्यूआर कोड के जरिए स्वैच्छिक अंशदान किया।
जिलाधिकारी ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवंशों की सेवा व संरक्षण में समाज की सहभागिता महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन सेवा, संवेदना व सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।




