उत्तर प्रदेश

FIR के बाद भी नहीं मिली बेटी, धमकियों से सहमा परिवार, CM से लगाई गुहार*

FIR के बाद भी नहीं मिली बेटी, धमकियों से सहमा परिवार, CM से लगाई गुहार*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*FIR के बाद भी नहीं मिली बेटी, धमकियों से सहमा परिवार, CM से लगाई गुहार*

प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट

प्रतापगढ़। जनपद के जेठवारा थाना क्षेत्र के स्वरूपपुर गांव से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से बेटी की सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

परिवार के अनुसार उनकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री 27 जून 2026 की रात से घर से गायब है। उनका संदेह पड़ोसी गांव के एक गैर समुदाय के युवक पर है। इस मामले में जेठवारा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 204/2026 दर्ज कराया गया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिला है।

पीड़ितों का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने मामले में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई। साथ ही आरोपित पक्ष की ओर से परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि परिवार पर धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने का दबाव बनाया जा रहा है।

परिजनों का कहना है कि वे कई दिनों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण परिवार भय और तनाव के माहौल में है।

परिवार ने मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर किशोरी को बरामद किया जाए। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!