दिल्ली NCR

दिल्ली–मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर नूंह पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

दिल्ली–मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर नूंह पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

दिल्ली–मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे पर सड़क सुरक्षा को लेकर नूंह पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

नूंह। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नूंह पुलिस द्वारा दिल्ली–मुंबई–वडोदरा एक्सप्रेसवे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत मांडीखेड़ा ट्रैफिक थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार एवं उप-निरीक्षक बाबूलाल के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस टीम ने एक्सप्रेसवे से सटे विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों, सरपंचों, वाहन चालकों तथा स्थानीय दुकानदारों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी।

 

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे एक्सप्रेसवे, फ्लाईओवर, होटल, ढाबों तथा पंचर की दुकानों के आसपास अपने वाहन खड़े न करें। अधिकारियों ने बताया कि अवैध पार्किंग न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का भी प्रमुख कारण बनती है।

 

नूंह पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

 

पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। अधिकारियों का कहना है कि एक छोटी-सी सावधानी कई लोगों की जान बचा सकती है।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!