उत्तर प्रदेश

SI परीक्षा में चयनित बेटी सत्या जायसवाल का सदर विधायक ने किया सम्मान

SI परीक्षा में चयनित बेटी सत्या जायसवाल का सदर विधायक ने किया सम्मान

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*SI परीक्षा में चयनित बेटी सत्या जायसवाल का सदर विधायक ने किया सम्मान

प्रतापगढ़ से आर के पांडे कि रिपोर्ट

 

प्रतापगढ़। नगर पंचायत गड़वारा बाजार की बेटी *सत्या जायसवाल* ने SI परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शनिवार को सदर विधायक *राजेंद्र मौर्य* ने उन्हें सम्मानित किया।

बाजार स्थित श्री बसंत मशीनरी स्टोर पर आयोजित सम्मान समारोह में विधायक राजेंद्र मौर्य ने सत्या को अंगवस्त्र एवं भगवान राम की प्रतिमा भेंट कर उनके उज्जवल और मंगलमय भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज गड़वारा के प्राचार्य *शेष मणि त्रिपाठी* ने कहा कि सत्या इसी विद्यालय की छात्रा रही हैं। उनकी सफलता सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादाई है। शिक्षक *अरविंद तिवारी* और *पारसनाथ पांडे* ने भी सत्या को बधाई दी।

कार्यक्रम में तीरथ राज वैश्य, बीजेपी मंडल अध्यक्ष *राजाराम वैश्य*, सुधीर मोदी, श्रवण कुमार, उमेश जायसवाल, विष्णु जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सभी ने सत्या के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियां अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!