हरियाणा

NEET-2026 में देव ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 496, पूर्व डीसी हरिश वशिष्ठ के पुत्र ने बढ़ाया गौरव

NEET-2026 में देव ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 496, पूर्व डीसी हरिश वशिष्ठ के पुत्र ने बढ़ाया गौरव

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

NEET-2026 में देव ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 496, पूर्व डीसी हरिश वशिष्ठ के पुत्र ने बढ़ाया गौरव

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

पलवल/ पूर्व जिला उपायुक्त (डीसी) पलवल एवं वर्तमान में पानीपत में सेवाएं दे रहे हरिश वशिष्ठ के सुपुत्र देव ने NEET-2026 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 496 प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पलवल और पानीपत क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है।

देव की इस शानदार सफलता को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और निरंतर प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच उत्कृष्ट रैंक हासिल कर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और समर्पण के बल पर बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।

देव की सफलता पर पूर्व डीसी हरिश वशिष्ठ एवं उनके परिवार को विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक और शिक्षाविदों द्वारा बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। लोगों ने देव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

देव को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!