हरियाणा

हथीन विश्राम गृह में भाजपा मंडलों की डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म पर बैठक आयोजित

हथीन विश्राम गृह में भाजपा मंडलों की डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म पर बैठक आयोजित

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हथीन विश्राम गृह में भाजपा मंडलों की डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म पर बैठक आयोजित

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

हथीन, पलवल। हथीन विश्राम गृह में भाजपा हथीन विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा करना रहा।

बैठक में सूरज पांडे एवं ईश्वर सिंह संयोजक के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों तथा संगठन के पदाधिकारियों को डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म की कार्यप्रणाली, उपयोगिता और इसके माध्यम से संगठन को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यम से कार्यकर्ताओं का नियमित प्रशिक्षण संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।

बैठक में पंडित मोतीराम शर्मा, नगरपालिका उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश गर्ग, डॉ. रानी रावत, रविंद्र सहरावत, यतेंद्र डागर, गजराज डागर, राजेश शर्मा, चांट मंडल प्रभारी रविन राजपूत, हेमंत राजपूत, पूर्ण सहरावत, सरपंच अनिल, हुकम चंद डागर, हरकेश शर्मा, प्रताप मास्टर, सूखपाल गोला, धर्मेंद्र दीक्षित, देसराज आर्य, बलबीर आर्य, कपिल बघेल, डॉ. इरशाद, पार्षद संदीप, खेमचंद शर्मा, डॉ. राजू डागर, प्रिंस गोयल, सरपंच मुबारक, एडवोकेट अंकुर गुप्ता, कर्न सिंह पावशर, प्रमोद कुमार, विशाल सिंह, प्रताप सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं की क्षमता बढ़ाने तथा डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण को नियमित रूप से आगे बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हथीन एवं पार्षद सौरभ सिंगला ने कहा कि “सीखना निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की आधारशिला होता है।” उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से डिजिटल लर्निंग प्लैटफॉर्म का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!