नूंह में अपराध समीक्षा बैठक: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने दिए सख्त निर्देश, जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति।
नूंह में अपराध समीक्षा बैठक: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने दिए सख्त निर्देश, जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति।

नूंह में अपराध समीक्षा बैठक: आईजी ओमप्रकाश नरवाल ने दिए सख्त निर्देश, जघन्य अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति।
निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
हथीन/पलवल, 28 जुलाई। दक्षिण मण्डल रेवाड़ी के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश नरवाल ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय, नूंह में अपराध समीक्षा बैठक कर जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आगामी जलाभिषेक यात्रा एवं कांवड़ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में पुलिस अधिकारियों को जघन्य अपराधों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान आईजी ने हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोस्ट वांटेड, इनामी अपराधियों, उद्घोषित अपराधियों (पीओ) तथा बेल जंपरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान तेज करने पर जोर दिया। उन्होंने लंबित मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
आईजी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में सक्रिय गश्त, प्रभावी नाकेबंदी तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच लगातार जारी रखी जाए। इसके अलावा अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, गौ-तस्करी एवं गौ-हत्या के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।
महिला एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
आगामी जलाभिषेक यात्रा एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आईजी ने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, ट्रैफिक प्रबंधन तथा संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्थित मीट, मांस एवं बिरयानी की दुकानों के संबंध में प्रशासनिक निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को भी कहा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिले में अपराध नियंत्रण, विशेष अभियानों, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तथा पुलिस द्वारा किए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों ने अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने, कानून व्यवस्था मजबूत रखने तथा आमजन को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। नूंह पुलिस ने दोहराया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।




