
जंतर-मंतर पर नीट व पेपर लीक के खिलाफ छात्र आंदोलन में शामिल हुए हथीन के युवा इनेलो नेता आलोक कुमार।
निखिल शर्मा हथीन की रिपोर्ट
हथीन/पलवल नीट परीक्षा और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के विरोध में नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के युवा हल्का अध्यक्ष, हथीन आलोक कुमार अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने इनेलो के युवा नेता अर्जुन चौटाला के साथ आंदोलन में भाग लेकर छात्रों की मांगों का समर्थन किया।
आंदोलन के दौरान आलोक कुमार ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ गंभीर अन्याय हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है तथा इस प्रकार के मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि युवाओं का शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया पर विश्वास कायम रह सके।
उन्होंने कहा कि इनेलो हमेशा युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनके साथ खड़ी रही है और आगे भी उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।
जंतर-मंतर पर आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा मौजूद रहे, जिन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।




