हरियाणा

हिसार में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

हिसार में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हिसार में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 6.01 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

पलवल/निखिल शर्मा हथीन,

। हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की हिसार यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक कथित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।

 

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार (IPS) के निर्देश पर प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “नशे की जड़ों को खत्म करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस अभियान में किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।”

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिसार यूनिट के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि मलकीत सिंह उर्फ मलकीति, निवासी गांव पिरांवाली (जिला हिसार), अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR20AY-8406) पर बाईपास स्थित पंडित वैष्णो ढाबा के पास हेरोइन बेचने की फिराक में खड़ा है।

 

सूचना मिलते ही HSNCB की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को काबू कर लिया। कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.01 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसके बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मलकीत सिंह उर्फ मलकीति पुत्र करनैल सिंह, निवासी पिरांवाली, जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस उसके नशा तस्करी नेटवर्क तथा इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

 

इस अवसर पर हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत NCB की राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933, NCBMANAS.GOV.IN पोर्टल या हरियाणा NCB हेल्पलाइन 90508-91508 पर जानकारी दें। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!