हरियाणा

फेक और भ्रामक खबरों पर प्रशासन की सख्त नजर, मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर 24×7 कर रहा निगरानी : उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

फेक और भ्रामक खबरों पर प्रशासन की सख्त नजर, मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर 24×7 कर रहा निगरानी : उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

फेक और भ्रामक खबरों पर प्रशासन की सख्त नजर, मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर 24×7 कर रहा निगरानी : उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

पलवल। आगामी चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने फेक और भ्रामक खबरों पर कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि जिले में स्थापित मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर के माध्यम से प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

उन्होंने कहा कि मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं तक सही, प्रमाणिक और तथ्यात्मक जानकारी पहुंचाना है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या फेक न्यूज चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित न कर सके।

 

उपायुक्त ने बताया कि यह सेंटर सप्ताह के सभी सातों दिन सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। विशेषज्ञ टीम विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रही सामग्री की निगरानी कर रही है। यदि किसी प्रकार की भ्रामक या फर्जी खबर सामने आती है तो उसका तत्काल संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाती है।

 

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी अपुष्ट या संदिग्ध सूचना को बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर साझा न करें। चुनाव से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही प्राप्त करें, ताकि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!