हरियाणा

हरियाणा पुलिस की ‘शगुन योजना’ बनी पुलिस परिवारों का सहारा, बेटी के विवाह पर कर्मचारी को ₹2.50 लाख की सहायता।

हरियाणा पुलिस की 'शगुन योजना' बनी पुलिस परिवारों का सहारा, बेटी के विवाह पर कर्मचारी को ₹2.50 लाख की सहायता।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

हरियाणा पुलिस की ‘शगुन योजना’ बनी पुलिस परिवारों का सहारा, बेटी के विवाह पर कर्मचारी को ₹2.50 लाख की सहायता।

 

हथीन/पलवल। निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

हरियाणा पुलिस की कल्याणकारी योजनाओं के तहत संचालित ‘शगुन योजना’ पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा बनकर उभर रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने फरीदाबाद पुलिस के एक कर्मचारी को उसकी बेटी के विवाह हेतु शगुन योजना के अंतर्गत ₹2.50 लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

 

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय हिमाद्री कौशिक ने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारों के कल्याण के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। शगुन योजना का उद्देश्य कर्मचारियों को पारिवारिक जिम्मेदारियों के महत्वपूर्ण अवसरों पर आर्थिक सहयोग प्रदान करना है, जिससे वे बिना अतिरिक्त आर्थिक बोझ के अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।

 

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र कर्मचारियों तक समय पर पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसी योजनाएं पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ विभाग और कर्मचारियों के बीच विश्वास को भी मजबूत करती हैं।

 

शगुन योजना के तहत प्रदान की गई इस आर्थिक सहायता से संबंधित कर्मचारी एवं उसके परिवार को बड़ी राहत मिली है। यह पहल हरियाणा पुलिस की कर्मचारी हितैषी सोच और सामाजिक संवेदनशीलता को भी दर्शाती है। विभाग की ओर से भविष्य में भी पात्र कर्मचारियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी रखने की बात कही गई।

 

#

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!