हरियाणा
Trending

बल्लभगढ़ में नशा मुक्ति और डायल-112 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

बल्लभगढ़ में नशा मुक्ति और डायल-112 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

बल्लभगढ़ में नशा मुक्ति और डायल-112 को लेकर जागरूकता कार्यक्रम।

 

निखिल शर्मा हथीन।

फरीदाबाद पुलिस की सामुदायिक पुलिसिंग सेल की ओर से वीरवार को बल्लभगढ़ स्थित उड़ायन केयर कंप्यूटर लर्निंग सेंटर में नशा मुक्ति एवं डायल-112 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में सामुदायिक पुलिसिंग सेल की प्रभारी निरीक्षक सुनीता ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि नशे का व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

 

विद्यार्थियों को डायल-112 की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल-112 का प्रयोग किया जा सकता है।

 

पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को कानून का पालन करने और नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!