हरियाणा

राजकीय महाविद्यालय हथीन में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

राजकीय महाविद्यालय हथीन में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

राजकीय महाविद्यालय हथीन में पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश


 

हथीन (पलवल)। निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

राजकीय महाविद्यालय हथीन में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।

 

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छ पर्यावरण, हरियाली और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय परिवार ने पौधारोपण को केवल एक औपचारिकता न मानते हुए इसे जनभागीदारी से जुड़े सामाजिक अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

 

महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा हरित एवं स्वच्छ परिसर का निर्माण करना है। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!