हथीन में विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
हथीन में विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हथीन में विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
निखिल शर्मा कि रिपोर्ट
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, हथीन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान हथीन विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं
— सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, सड़क, जल निकासी, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी अनेक शिकायतें और सुझाव सामने आए। विधायक ने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्याओं के समयबद्ध और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक चौधरी मोहम्मद इसराईल ने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल लोगों की समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कराना भी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा हथीन विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनहित और आमजन की सेवा के लिए वे निरंतर कार्य कर रहे हैं। यदि किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो वह सीधे उनसे या उनके निजी सचिव के माध्यम से संपर्क कर सकता है। प्रत्येक समस्या का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।




