हरियाणा

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

खादर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

निखिल शर्मा कि रिपोर्ट

पलवल, हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खादर क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

 

राज्य मंत्री ने थंथरी गांव में लगभग 28 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

 

गौरव गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गांवों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य हर गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

 

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहें और खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। खेल न केवल स्वस्थ जीवन का आधार हैं, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और देश-प्रदेश का नाम रोशन करने का भी बेहतर माध्यम हैं।

 

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!