थाना मांधाता पुलिस द्वारा अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवतगंज बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया-*
थाना मांधाता पुलिस द्वारा अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवतगंज बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया-*

*👉 पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना मांधाता पुलिस द्वारा “हत्या का प्रयास” के अभियोग से संबंधित वांछित 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।*
*➡️ थाना मांधाता पुलिस द्वारा अभियुक्तों को थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवतगंज बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया-*
प्रयागराज से प्रशांत दुबे कि रिपोर्ट
दिनांक 11.07.2026 को थाना मांधाता क्षेत्रान्तर्गत भगवतगंज बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर नामजद एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के पुत्र के साथ सीमेंट-सरिया की दुकान के सामने लाठी-डंडा व हॉकी से मारपीट की गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी घायल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में थाना मांधाता पर मु0अ0स0 80/26 धारा 191 (2)115 (2)/352/109 (1) बीएनएस बनाम 05 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी मांधाता श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मांधाता के उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह हे0 का0 अनवर हुसैन, का0 नवनीत कुमार, का0 अनी कुमार, रि0का0 शुभम* द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 80/26 धारा 191 (2)115 (2)/352/109 (1) बीएनएस थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ से संबंधित 05 अभियुक्त, 01.बिन्देश्वरी सोनी पुत्र रामचन्दर सोनी उम्र करीब 31 वर्ष 2.सूरज सोनी पुत्र कल्लू सोनी 31 वर्ष 3.आर्यन सोनी पुत्र राजेश सोनी उम्र करीब 19 वर्ष 4.शिवा सोनी पुत्र कल्लू सोनी 21 वर्ष 5.संदीप सोनी पुत्र कल्लू सोनी उम्र करीब 25 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम भागवतगंज थाना मान्धाता प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्रान्तर्गत भगवतगंज बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशादेही पर 02 अदद डण्डा बरामद किये गये ।
*पूछताछ का विवरण-*
अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो बताया कि दिनांक 11.07.2026 को ग्राम अकारीपुर में मारपीट का विवाद हुआ था, जिसमें राजू सिंह को चोटें आई थीं। इस संबंध में थाना पर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमे के कारण गिरफ्तारी के भय से वे कहीं बाहर जाने के लिए वाहन/साधन की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी पुलिस टीम द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. बिन्देश्वरी सोनी पुत्र रामचन्दर सोनी उम्र करीब 31 वर्ष
2. सूरज सोनी पुत्र कल्लू सोनी 31 वर्ष
3. आर्यन सोनी पुत्र राजेश सोनी उम्र करीब 19 वर्ष
4. शिवा सोनी पुत्र कल्लू सोनी 21 वर्ष
5. संदीप सोनी पुत्र कल्लू सोनी उम्र करीब 25 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम भगवतगंज थाना मान्धाता प्रतापगढ़
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह हे0 का0 अनवर हुसैन, का0 नवनीत कुमार, का0 अनी कुमार, रि0का0 शुभम थाना मांधाता, जनपद प्रतापगढ़ ।



