उत्तर प्रदेश

_12 जुलाई 2026 *मांधाता में सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में 4 गंभीर, जिला अस्पताल रिफर*

_12 जुलाई 2026 *मांधाता में सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में 4 गंभीर, जिला अस्पताल रिफर*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

_प्रतापगढ़_ | _12 जुलाई 2026 *मांधाता में सड़क हादसा: दो बाइक की टक्कर में 4 गंभीर, जिला अस्पताल रिफर*

_रिपोर्ट: प्रयागराज मंडल ब्यूरो – प्रशांत दुबे (प्रभात)_

प्रतापगढ़। नगर पंचायत मांधाता क्षेत्र के हरखपुर गेट के पास रविवार को तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसे में घायलों की पहचान अभय पटेल – 25 वर्ष, प्रियांशु पटेल – 15 वर्ष और सूरज पटेल – 26 वर्ष, निवासी नगर पंचायत मांधाता वार्ड संख्या 6 अकोढीय तथा कार्तिक रजक – 14 वर्ष और रंग बहादुर – 38 वर्ष, निवासी ग्राम सभा सीधापुर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांधाता ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण सभी को जिला अस्पताल प्रतापगढ़ के लिए रिफर कर दिया।

पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!