उत्तर प्रदेश
Trending

काशीपुर डुबकी के (शुकुलपुर)का आवास मामला पहुंचा डीएम दरबार कई महिलाओं ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र, आवास योजना में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग*

काशीपुर डुबकी के (शुकुलपुर)का आवास मामला पहुंचा डीएम दरबार कई महिलाओं ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र, आवास योजना में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग*

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

| काशीपुर डुबकी के (शुकुलपुर)का आवास मामला पहुंचा डीएम दरबार कई महिलाओं ने डीएम को सौंपा शिकायती पत्र, आवास योजना में कथित गड़बड़ियों की जांच की मांग*

गुलाब जायसवाल कि रिपोर्ट

*प्रतापगढ़* । काशीपुर डुबकी के शुकुलपुर में आवास योजना को लेकर उठ रहे सवाल अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गए हैं। सोमवार को कई महिलाएं जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के कार्यालय पहुंचीं और शिकायती पत्र देकर आवास योजना में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि ग्राम सभा में लंबे समय से प्रधानपति हरिश्चंद्र पटेल की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवास योजना में पात्र और जरूरतमंद लोगों को लेकर भी कई गंभीर शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी जांच जरूरी है।

 

*सबसे संवेदनशील मामला* *मूक-बधिर परिवार का*

 

शुकुलपुर के जिस परिवार का मामला सामने आया है, उसका पूरा परिवार मूक-बधिर बताया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इस परिवार को आवास योजना की धनराशि के मामले में भी कथित रूप से परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शिकायत सही है तो यह बेहद गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

अब डीएम के आदेश का इंतजार

शिकायत जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद अब निगाह प्रशासनिक कार्रवाई पर है। क्या जिलाधिकारी मामले की जांच के आदेश देते हैं? क्या लाभार्थियों के दस्तावेज और बैंक खातों की जांच होगी? क्या मौके पर टीम भेजकर वास्तविक स्थिति देखी जाएगी?

इन सभी सवालों का जवाब अब प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

ग्रामीणों की मांग साफ है—आवास योजना से जुड़े पूरे रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी स्तर पर अनियमितता प्रमाणित होती है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

 

*हमारे यूट्यूब चैनल Deobhog news express को सब्सक्राइब करें*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!