झरगांव-तेतलपारा में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा
झरगांव-तेतलपारा में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा

झरगांव-तेतलपारा में गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य शोभायात्रा

ढोल-ताल की गूंज और भक्तिमय भजनों से गूंजा गांव, जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
गरियाबंद से हेमचंद नागेश कि रिपोर्ट
झरगांव/तेतलपारा। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर झरगांव-तेतलपारा में श्रद्धा और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर गणपति बप्पा के प्रति अपनी आस्था और भक्ति प्रकट की। पूरे गांव में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शोभायात्रा के दौरान ढोल-ताल और विभिन्न वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में झूमते नजर आए। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह ग्रामीणों ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत झरगांव की सरपंच बेलमती परासर पाथर, उपसरपंच नीरो बाई, महेंद्र नागेश, पंच तुलसी चक्रधारी, गोवर्धन यादव, पूजा कर्ता अनूप पटेल, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य लक्ष्मी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और गणेश जी के जयकारों से पूरा झरगांव-तेतलपारा गणेशमय नजर आया।
शोभायात्रा के समापन अवसर पर परासर पाथर एवं महेंद्र नागेश के करकमलों से फीता काटकर कार्यक्रम का समापन किया गया। इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
गणेश चतुर्थी के इस आयोजन ने गांव में आपसी भाईचारे, धार्मिक आस्था और उत्साह का सुंदर संदेश दिया। समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता से आयोजित शोभायात्रा यादगार बन गई।




