उत्सवगरियाबंदछत्तीसगढ़

ग्राम पंचायत चिचिया में बड़े ही धूमधाम से पूरे हर्षोल्लास के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया।

ग्राम पंचायत चिचिया में बड़े ही धूमधाम से पूरे हर्षोल्लास के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया।

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

ग्राम पंचायत चिचिया में बड़े ही धूमधाम से पूरे हर्षोल्लास के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया।

 

जोहरमल प्रधान – जिला संवाददाता 

गरियाबंद – देवभोग ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिचिया में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ 77 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया । जहां ग्राम पंचायत भवन में ग्राम के प्रथम नागरिक सरपंच समस्त पंच गण शिक्षक गण गांव के वरिष्ठ जन गणमान्य नागरिक के मध्य सरपंच महोदया श्री मती फोटो लंबोधर ध्रुव जी द्वारा ध्वजारोहन किया गया । वहीं प्राथमिक और माध्यमिक शाला में ग्राम पंचायत के उपसरपंच पार्वती जोहरमल प्रधान एवम शाला विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिन्हा के द्वारा सभी गांव के सम्मानित अतिथि गण शिक्षक गण एवम समस्त गणमान्य नागरिक के समक्ष झंडा फहराया गया। छात्र छात्राओं द्वारा गांव की गलियों में तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर, मां भारती ,छत्तीसगढ़ महतारी ,एवम शहीदों के छाया चित्र पर पूजा अर्चना तथा माल्यार्पण के पश्चात इस कार्य क्रम के आयोजक समिति द्वारा ग्राम के समस्त जन प्रतिनिधि व वरिष्ठ गणमान्य नागरिकों को मंचासन कर

शिक्षकों एवं छात्र-छात्राए द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम शुभारंभ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में देश भक्ति गीत भाषण और कविता की प्रस्तुति देकर मंच पर बैठे सभी अतिथियों का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हुए सभी का दिल जीता और आनंदित किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच महोदया श्रीमती फोटो लंबोधर ध्रुव रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पार्वती जोहरमल प्रधान की। इस दरमियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अध्यक्षता कर रहे उप सरपंच के द्वारा बच्चों की सुंदर प्रस्तुति के लिए उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें कॉपी और पेन पुरस्कार किया ।और इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में साला विकास समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिन्हा रहे । ग्राम प्रमुख के तौर पर उपस्थित रहे हूर्दो लाल सिन्हा, मोतीलाल कोटवार , धीरपाल प्रधान, छतर सिंह सोम, गणमान्य नागरिक, शिक्षक गण, एवं बड़ी संख्या में गांव के नागरिक उपस्थित रहे

सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_ _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है। मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है। भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं। *प्रशांत दुबे (प्रभात)* सुरेंद्र प्रताप सिंह जी,_   _आगामी विधानसभा क्षेत्र -247 विश्वनाथ गंज, प्रत्याशी_ आपके सौजन्य से आयोजित _"उड़ान-20 मेधा प्रतियोगिता"_ शिक्षा के उत्थान की दिशा में एक अनुकरणीय एवं दूरदर्शी पहल है।   मेधावी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचानकर, उन्हें साइकिल एवं निःशुल्क पंजीकरण के माध्यम से प्रोत्साहित करने का आपका यह संकल्प वास्तव में सराहनीय है।   भावी नेतृत्वकर्ता के रूप में युवाओं के बौद्धिक विकास एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु आपकी यह प्रतिबद्धता निःसंदेह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करेगी। इस पुनीत शैक्षिक अभियान की सफलता तथा आपके यशस्वी राजनीतिक भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं।   *प्रशांत दुबे (प्रभात)*

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!