उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*   

प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*   

प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश प्रधान संपादक खिरसिन्दुर नागेश

*प्रतापगढ़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस*

 

प्रतापगढ़ के मल्हूपुर देल्हूपुर स्थित ब्वायज एंड गर्ल्स स्कूल एंड कालेज में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार सिंह (लाल साहब), प्रतिनिधि एमएलसी प्रतापगढ़ ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

 

इस अवसर पर बच्चों द्वारा परेड किया गया और मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। चैयरमैन बिंधेश्वरी प्रसाद तिवारी और मैनेजर रीना तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल दिया गया।

 

मैनेजर रीना तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की शक्ति और लोकतंत्र की आत्मा का स्मरण कराता है। उन्होंने सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे भवन्तु निरामया का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें ऐसे समाज का निर्माण का संकल्प लेना चाहिए जहां प्रत्येक बच्चा स्वस्थ और सुरक्षित हो।

 

इस मौके पर स्टेट मैनेजर अविनाश तिवारी, सुभाष पांडेय, शिक्षक और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। एक दूसरे को मुह मीठा कराकर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई।

Advertisment

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
error: Content is protected !!