
*यूपी दिवस पर शिक्षा चौपाल का आयोजन*
*न्याय पंचायत सहेरूआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय माखनपुर में मेधावी छात्रों और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया*
प्रतापगढ़ ,मानधाता- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से प्राप्त करने और शिक्षा को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। प्रदेश की सभी न्याय पंचायतों के साथ वि०ख०- मानधाता की न्याय पंचायत सहेरूआ के उच्च प्राथमिक विद्यालय माखनपुर में 24 जनवरी, 2026 को यूपी दिवस के अवसर पर ‘शिक्षा चौपाल’ का आयोजन नोडल शिक्षक संकुल संजय कुमार पाण्डेय जी के नेतृत्व मे किया गया। एस एम सी अध्यक्ष , ग्राम पंचायत अकारीपुर प्रधान पति श्री अरुण सिंह,ग्राम पंचायत भरतपुर ( बुआपुर) प्रधान श्री भागीरथी सिंह ,ए० आर० पी० श्री विनोद कुमार सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गये / ए०आर०पी० श्री विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिक्षा चौपाल की पहल का उद्देश्य अभिभावकों, विद्यालय प्रबंधन समितियों (SMC), शिक्षकों और स्थानीय जनसमुदाय को निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों से जोड़ते हुए बच्चों की बुनियादी भाषायी और गणितीय दक्षताओं को सुदृढ़ करना है।
नोडल शिक्षक संकुल संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि शिक्षा चौपाल के माध्यम से बालवाटिका के प्रभावी संचालन, बच्चों के नामांकन और नियमित उपस्थिति तथा शिक्षा के दीर्घकालिक महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है। चौपाल में विद्यालयों को उपलब्ध कराई गई शिक्षण सामग्री, प्रिंट-रिच सामग्री, गणित किट, क्रियाशील पुस्तकालय, खेल सामग्री सहित डिजिटल संसाधनों जैसे स्मार्ट क्लास, ICT लैब, दीक्षा और टीचर्स ऐप की जानकारी भी साझा की गई।
प्रधान जी अकारीपुर ने कहा कि विप्रस अध्यक्ष, अभिभावकों, अध्यापकों और छात्रों के सम्मान और सहभागिता से परिषदीय विद्यालय में बढ़ रहा है उत्साहजनक चेतना का संचार।अब परिषदीय विद्यालय, कान्वेंट विद्यालय से किसी भी मामले में पीछे नहीं है।प्रधान जी ने विद्यालय के लिए खेल मैदान बनवाने की भी घोषणा की।
बता दे कि शिक्षा चौपाल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों, नामांकन व उपस्थिति में उल्लेखनीय सुधार करने वाले विद्यालयों तथा न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही, अभिभावकों और विप्रस सदस्यों के योगदान, और उपस्थित अध्यापकों को शिक्षा चौपाल में सहभागिता के लिए उनका आभार प्रधानाध्यापक श्री शिव प्रसाद जी ने व्यक्त किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत अकारीपुर प्रधान पति श्री अरुण सिंह, मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भरतपुर (बुआपुर) प्रधान श्री भागीरथी सिंह और संचालन नोडल शिक्षक संकुल संजय कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर श्री राजकुमार मौर्य, रमेश चन्द्र, राहुल पाल, शिक्षक संकुल बालकृष्ण स्वर्णकार और प्रधानाध्यापक श्री शिव प्रसाद आदि ने शिक्षा चौपाल को सम्बोधित किया। शिक्षा चौपाल में न्याय पंचायत के प्रत्येक विद्यालय से अध्यापक और छात्र/छात्राओं ने सहभागिता की, जिसमें प्रमुख रूप से श्री प्रवीण कुमार सिंह, श्री लाल सिंह,श्री महेन्द्र सरोज, श्री पुरूषोत्तम पाल,श्री संदीप गुप्ता, श्री मनोज गौतम ,श्री राजेन्द्र प्रसाद पटेल, श्री राम सिंह, श्री अच्छे लाल पटेल,श्री सुबोध कुमार,श्रीमती शिव कुमारी विश्वकर्मा,श्रीमती प्रिया त्रिपाठी, श्रीमती अफसाना बानो, श्रीमती सूफिया फिरदौस, श्रीमती अनीता पाल, श्रीमती सुनीता पटेल, श्रीमती मंजू श्रीवास्तव जी, श्रीमती शशि ओझा, श्री महेंद्र सिंह यादव, और श्री विजय वर्माआदि रहे।




