*कुण्डा में बारिश का कहर: बाबागंज में कच्चा मकान ढहा, 5 लोगों का परिवार पन्नी के नीचे रहने को मजबूर*

रिपोर्ट : गुलाब जायसवाल
*कुण्डा / प्रतापगढ़।* लगातार हो रही बारिश ने बाबागंज विकासखंड में एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। माघी चैनगढ़ ग्रामसभा के भटपुरवा गांव में राज कुमार शर्मा का कच्चा मकान सोमवार को भरभराकर गिर गया।
मकान गिरने के बाद पांच सदस्यीय परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। परिवार पन्नी और तिरपाल डालकर किसी तरह दिन-रात गुजारने को मजबूर है। बारिश, सीलन और रात की ठंड में बच्चों को लेकर खुले में रहना बेहद कठिन हो रहा है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में रखा सारा सामान भी मलबे में दब गया है और अब न सिर पर छत है न सुरक्षित जगह।
परिवार ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सहायता देने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने भी मांग की है कि बरसात में बेघर हुए इस जरूरतमंद परिवार को जल्द से जल्द आवास और राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि परिवार को इस बदहाली से निजात मिल सके।