प्रतापगढ़ में फरार अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम, CO सिटी ने दी जानकारी*
प्रतापगढ़ में फरार अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम, CO सिटी ने दी जानकारी*

*प्रतापगढ़ में फरार अभियुक्त पर 25 हजार का इनाम, CO सिटी ने दी जानकारी*
गुलाब जयसवाल कि रिपोर्ट
*प्रतापगढ़।* थाना कोतवाली नगर में हत्या के प्रयास और SC/ST एक्ट के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त संदीप विश्वकर्मा पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि दिनांक 16 अगस्त को वादी अविनाश सरोज की तहरीर पर थाना कोतवाली नगर में संदीप विश्वकर्मा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। तब से अभियुक्त फरार चल रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक ने फरार अभियुक्त की जल्द गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। सीओ सिटी ने बताया कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।




